झाँसी। राशिद पठान। रेलवे कॉलोनी, ठंडी सड़क स्थित प्राचीन ऐतिहासिक दरगाह हजरत गैस वाले बाबा का 31वां उर्स मुबारक 30 अप्रैल से शुरू होकर 8 मई तक चलेगा। उर्स के दौरान प्रतिदिन लंगर का वितरण किया जा रहा है।

लंगर कमेटी के अध्यक्ष शेखू भाई ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी 10 दिन तक प्रतिदिन 1000 से 1500 लोगों को भरपेट भोजन कराया जा रहा है। बाबा के मजार पर बुंदेलखंड के कोने-कोने से अकीदतमंदों का तांता लगा रहता है। हजारों अकीदतमंद मजार पर आकर मन्नत मांगते हैं और मुरादें पूरी होने पर चादर चढ़ाते हैं।
100 साल पुरानी करामात
मजार की नूरानी करामात यह है कि 100 वर्षों से अधिक समय से पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोग बाबा की सेवा करते चले आ रहे हैं। चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, सभी धर्मों के लोग बाबा की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक समय रेलवे वर्कशॉप में तैनात डी-कर्मचारी बाबा की सेवा में लगा रहता था और ड्यूटी पर भी मौजूद रहता था। एक दिन रेलवे अधिकारियों ने जब कर्मचारी की हाजिरी चेक की तो रजिस्टर में वह कभी गैरहाजिर नहीं मिला। वह समय पर अपना कार्य भी करता रहा और बाबा की सेवा भी। यह देखकर लोग दंग रह गए। बाबा की भक्ति का सिलसिला आज भी वैसे ही जारी है
उर्स के दौरान कव्वाली, मिलाद और चादरपोशी के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं इस दौरान शेखू भाई लंगर कमेटी अध्यक्ष अंकुर नरेश ठेकेदार सचिव, कोहिनूर टाटा शाकिर कुरैशी इनायत अली शादाब खान महताब खान सलीम भाई हिना खान कज्जो आंटी, गिलेडी बाबा खान वारसी आदि उपस्थित रहे।
Current Media