Breaking News

समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का झाँसी में भव्य स्वागत

झाँसी। राशिद पठान । समाजवादी मजदूर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए आसिफ नियाजी एवं अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त हुए अजीम भाई का झाँसी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया। दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर झाँसी में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटीं।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मजदूरों और अल्पसंख्यकों की आवाज और मजबूत होगी। नेताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा तथा मजदूरों के हक की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।
स्वागत समारोह के दौरान महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामात बेग, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष सलीम खानजादा अदनान खान सैयद अली चन्द्रशेखर आजाद फारुख अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आरिफ खान ने किया, जबकि आभार अधिवक्ता एजाज खान ने व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे माहौल में जोश व उत्साह देखने को मिला।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सोहेल अख्तर अंसारी ने संभाली यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कमान

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । उत्तर प्रदेश की सियासत में अल्पसंख्यक राजनीति को नई धार देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *