Breaking News

आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा की भूमिका अहम- सुनील सिंह

झांसी। राशिद पठान। नागरिक सुरक्षा कोर नगरा प्रभाग की ओर से प्रेम नगर स्थित कस्तूरबा इंटर कॉलेज में पंच दिवसीय मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 छात्राओं ने भाग लेकर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ सहायक नियंत्रक सुनील सिंह ने कहा कि आपात स्थिति में आम जनता को सुरक्षित करने में नागरिक सुरक्षा टीम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान वार्डन ने भी छात्राओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा उपायों की जानकारी दी
कार्यक्रम में नीलेश कुमारी, सुमित गौर, अंबिका श्रीवास्तव एवं फैज़ान उपस्थित रहे। संचालन भूपेंद्र खत्री ने किया, जबकि अंत में प्रधानाचार्य नीता श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोहर्रम से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कर्बला घाट का जायज़ा लिया

ललितपुर। सूरज राजपूत । मोहर्रम के मौके पर जिले में अमन-ओ-अमान और कानून व्यवस्था को …