Breaking News

अमेरिका ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर बमबारी की

तेहरान । अमेरिका ने कहा कि उसने होर्मुज़ स्ट्रेट में ईरानी हमलों के जवाब में ये ईरान पर हमला किया है। वहीं ईरान का दावा है कि उसने मिसाइलें इसलिए दागीं क्योंकि पहले एक ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार शाम को ही कहा था कि ईरान के साथ युद्ध जल्दी ख़त्म होगा।
यूनाइटेड स्टेट सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक बयान में कहा, अमेरिकी नौसेना के गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर जब होर्मुज़ स्ट्रेट से होकर ओमान की खाड़ी की तरफ़ बढ़ रहे थे, तब अमेरिकी बलों ने ईरान के हमलों को रोका और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। बयान में कहा गया है कि अमेरिकी जहाज़ जब इस इलाक़े से गुजर रहे थे, तब ईरानी सैन्य बलों ने कई मिसाइलों, ड्रोन और छोटी नौकाओं से हमला किया। ईरान ने अमेरिका पर सीज़फायर तोड़ने का आरोप लगाया है ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अत्याधुनिक ओ-आर्म तकनीक से एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में स्पाइन ट्रॉमा केयर को मिली नई मजबूती

लखनऊ। मो0ज़ाहिद। एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने उन्नत स्पाइन ट्रॉमा उपचार के क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *