Breaking News

बक़रा ईद को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं संग की अहम बैठक

शाहजहांपुर। मो आफाक। यूपी के शाहजहांपुर में आगामी ईद-उल-अजहा (बक़रा ईद) पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और एसपी सौरभ द्विवेदी ने धर्मगुरुओं, उलेमा, ईदगाह कमेटी पदाधिकारियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ विस्तार से चर्चा की।
बैठक में तय हुआ कि बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 7-30 बजे अदा की जाएगी। वहीं धर्मगुरुओं ने टूटी सड़कों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था, सफाई, छुट्टा पशुओं की समस्या और कुर्बानी के अवशेषों के उठान जैसे मुद्दे प्रशासन के सामने मजबूती से रखे।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 28 मई से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण के लिए अलग टीमें लगाई जाएंगी।
एसपी सौरभ द्विवेदी ने साफ शब्दों में कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील करी कि कुर्बानी या अन्य धार्मिक गतिविधियों के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। माहौल खराब करने वालों और भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उ0प्र0 फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा हजरतगंज में लगाये गये भंडारे में शामिल हुए अखिलेश यादव

लखनऊ । बड़ा मंगल पर भंडारों का आयोजन लखनऊ में बड़ी श्रद्वा के साथ आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *