Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कारागार शाहजहाँपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

शाहजहाँपुर। मुबारक अली । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कारागार परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत आम, लीची, अशोक, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी एवं कारापाल राम नरेश गौतम द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान कारागार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।
जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। वृक्ष न केवल हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कारापाल राम नरेश गौतम, उप कारापाल राघवेंद्र वर्मा, सुबाष चंद्र यादव, कृष्ण कुमार पांडेय, पूनम तिवारी, मुकेश कुमार गुप्ता, एलएडीसी डिप्टी चीफ शालिनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी , छात्रों और युवाओं के संघर्ष का परिणाम-अजय राय

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने …