शाहजहांपुर । मो0आफाक। जनपद शाहजहॉपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और महिला की संदिग्ध मौत के मामले में खुदागंज पुलिस ने वांछित पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार पीलीभीत जनपद के ग्राम गुलड़िया भूपसिंह निवासी अनुज सिंह ने थाना खुदागंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन को पति, ससुर और सास द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे जहरीला पदार्थ दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना खुदागंज में मुकदमा संख्या 148/2026 दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 108 बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कंधरापुर नवदिया निवासी रंजीत सिंह (पति) और छत्रपाल सिंह (ससुर) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है।

Current Media