Breaking News

विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति कार्यों के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को शासन की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
कुलपति के आदेशानुसार वाणिज्य विभाग की डॉ. अपर्णा त्रिपाठी को सहायक नोडल अधिकारी (छात्रवृत्ति) नियुक्त किया गया है। उनकी जिम्मेदारी छात्रवृत्ति आवेदन, सत्यापन तथा संबंधित प्रक्रियाओं का विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सफलतापूर्वक संचालन करना होगी, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
गौरतलब है कि छात्रवृत्ति कार्यों के लिए वाणिज्य विभाग के प्रो. कमलेश गौतम पहले से ही नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि छात्र हित विश्वविद्यालय की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। शासन की जनकल्याणकारी छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक पहुंचे, इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. प्रांजल शाही सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगणों ने डॉ. अपर्णा त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

चोरी के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *