Breaking News

बुंदेलखंड के विकास में डबल इंजन की सरकार कोई कमी नहीं होने देगी-सीएम

.झांसी। राशिद पठान। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को झांसी दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहा है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने बुंदेलखंड के विकास, निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे को लेकर सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। वहीं कहा- बुंदेलखंड अब पिछड़ेपन की पहचान नहीं बल्कि विकास और संभावनाओं का नया केंद्र बन रहा है। सरकार क्षेत्र में उद्योग, रक्षा कॉरिडोर और बुनियादी सुविधाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने जनता से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने में सहभागी बनने का आह्वान किया।


सीएम योगी ने कहा कि लंबे समय तक पिछड़ेपन और पलायन के लिए पहचाने जाने वाला बुंदेलखंड अब विकास और निवेश का केंद्र बन रहा है। उन्होंने बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी का जिक्र करते हुए कहा कि झांसी के आसपास एक आधुनिक औद्योगिक शहर विकसित किया जा रहा है, जो क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेगा।
सीएम योगी ने कहा- विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्पंच प्रणश् लेने का आह्वान किया था। ये पंच प्रण हैं- गुलामी की मानसिकता से दूर रहना। विरासत का सम्मान करना। देश के शहीदों-सैनिकों का सम्मान करना। समाजिक एकता के लिए काम करना। अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वाहन करना। हमें भी यह प्रण लेने होंगे। सीएम योगी ने कहा- देश कब विकसित होगा। जब यूपी विकसित होगा। यूपी कब विकसित होगा। जब झांसी समेत सभी 75 जिले विकसित होंगे। इसके लिए जरूरी है कि सभी ग्राम पंचायत और हर नगर निकाय आत्म निर्भर बनें।
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ओरक्षा में बिराजकर राजा राम झांसी को संरक्षण देते हैं। मां पीताम्बरा हम सब को सुरक्षा देकर राष्ट्र रक्षा की प्रेरणा देती हैं।
पंडित दीनदयाल समाचार में आयोजित समारोह में मुख्य रूप से विधान परिषद की सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, सांसद झांसी ललितपुर अनुराग शर्मा सहित सभी विधायक व विधान परिषद सदस्यों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रदीप पटेल तथा महानगर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम झांसी में ही प्रस्तावित है। किसी जिले में इतने लंबे प्रवास और रात्रि विश्राम को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
रविवार सुबह मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे और योगाभ्यास करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर से महोबा के लिए रवाना होंगे, जहां उनके अन्य कार्यक्रम निर्धारित हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है। अधिकारियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। विकास कार्यों की समीक्षा और बड़ी परियोजनाओं की घोषणा को देखते हुए इस दौरे को झांसी मंडल के लिए अहम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री के इस प्रवास से विकास योजनाओं की गति और प्रशासनिक जवाबदेही दोनों पर असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ 22 वीं बार झांसी आ रहे हैं। उनके दूसरे कार्यकाल में झांसी का 5 वां दौरा है। सबसे पहले सीएम योगी 20 अप्रैल 2017 को झांसी आए थे। पिछली बार 9 अक्टूबर को उन्होंने झांसी का दौरा किया था। तब वह विद्या भारती पूर्वी यूपी की ओर से भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में आयोजित 36वीं क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में शामिल हुए थे। साथ ही विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करके कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण भी किया था।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने आरएसएस को घेरने की तैयार करी

कर्नाटक । पिछले काफी समय से कंाग्रेस नेता व कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *