स्विट्ज़रलैंड । पूरी दुनिया जिस जंग की वजह से संकट में जाती दिख रही थी उस संकट के ख़त्म होने के आसार अब दिख रहे हैं जिससे पूरी दुनिया में खुशी महसूस की जा रही है । यह जंग अमेरिका और ईरान के बीच हो रही थी जिसका पूरी दुनिया पर असर पड़ रहा था । स्विट्ज़रलैंड के बर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता चल रही है।

क़तर और पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। इस बैठक को लेक ल्यूसर्न समिट कहा जा रहा है। अब इसको लेकर क़तर और पाकिस्तान ने एक साझा बयान जारी किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए इस बयान में कहा गया है कि उच्च स्तरीय वार्ता का पहला सत्र खत्म हो गया है।
साझा बयान में बताया गया है, समझौते के आधार पर सबने मिलकर तय किया कि एक हाई लेवल कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी पूरी बातचीत पर नज़र रखेगी और देखेगी कि सब सही दिशा में चल रहा है। वार्ताकार इस कमेटी को लगातार रिपोर्ट देंगे. साथ ही, अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी, जो ख़ास मुद्दों पर काम करेंगी- जैसे परमाणु कार्यक्रम, ईरान पर लगे प्रतिबंध, निगरानी और विवाद सुलझाने के तरीक़े।
बयान में आगे कहा गया है, यह तय किया गया है कि अगले 60 दिनों में अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए एक रोडमैप बनाई जाएगी। इस रोडमैप के आधार पर फौरन तकनीकी बातचीत शुरू की जाएगी। सभी पक्षों के बीच एक सीधी बातचीत की कम्युनिकेशन लाइन बनाई गई है। इसका मक़सद है कि कोई ग़लतफ़हमी या टकराव न हो और जहाज़ों को होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित तरीक़े से गुज़रने दिया जा सके।
दोनों देशों ने अपने साझा बयान में जानकारी दी कि सब देशों ने मिलकर तय किया कि एक डी-कॉन्फ्लिक्शन सेल बनाई जाएगी। इसमें लेबनान भी शामिल होगा, इसे क़तर और पाकिस्तान जैसे मध्यस्थ देश चलाएंगे। इसका काम यह देखना होगा कि लेबनान में लड़ाई बंद करने का जो समझौता हुआ है, उसका सही पालन हो रहा है ।
Current Media 