Breaking News

झांसी में टला बड़ा हादसा, गिट्टी लदे ट्रक ने यात्री बस में मारी टक्कर

झांसी। राशिद पठान। झांसी जेल चौराहे के पास आर्मी कैंट के सामने हंसारी रोड पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने ग्वालियर जा रही यात्री बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोहर्रम से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कर्बला घाट का जायज़ा लिया

ललितपुर। सूरज राजपूत । मोहर्रम के मौके पर जिले में अमन-ओ-अमान और कानून व्यवस्था को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *