Breaking News

एंबुलेंस और ट्रक कीे टक्कर से कांस्टेबल की मौत, डॉक्टर व चालक घायल

शाहजहांपुर। मुबारक अली। शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस में सवार एक पशु चिकित्सक और चालक घायल हो गए। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, देर रात फतेहगंज रोड पर शाहपुर नवदिया गांव के पास एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल विकास सान्याल को बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
बताया गया है कि कांस्टेबल विकास सान्याल मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे और कटरा थाने में तैनात थे। हादसे में घायल पशु चिकित्सक डॉ. लक्ष्य सिंह और एंबुलेंस चालक अनिल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

नवरात्रि-दशहरा को लेकर डीएम ने आयोजकों के साथ की बैठक

शाहजहांपुर। मुबारक अली। आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न …