Breaking News

शाहजहाँपुर एसपी ने सदर बाज़ार में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार और थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ सदर बाजार क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों को नियमित पैदल गश्त, वाहन चेकिंग अभियान चलाने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने आमजन से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। साथ ही पुलिस कर्मियों को जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने कहां कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित पैदल गश्त, वाहन चेकिंग और अन्य प्रभावी पुलिसिंग गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शहीद उद्यान का होगा कायाकल्प, हर शनिवार सजेंगी सांस्कृतिक संध्याएं

शाहजहांपुर । मुबारक अली । शहीद उद्यान को अधिक आकर्षक, सुरक्षित और सांस्कृतिक गतिविधियों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *