झाँसी। राशिद पठान । झांसी जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान के तहत थाना नवाबाद पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एडीजी कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, आईजी झाँसी श्री आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन और एसएसपी झाँसी के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार 03.08.2026 को वादी सियाराम यादव को ऑटो में बैठाकर मेडिकल कॉलेज गेट नं. 3 के पास तमंचा दिखाकर 12 हजार रुपये लूटे गए थे। इस संबंध में मु०अ०सं० 428/2026 धारा 309(4)/352 बीएनएस दर्ज किया गया था।
लूट के रुपये, ऑटो और हथियार बरामद
मुखबिर की सूचना पर 04.08.2026 को ई-बस चार्जिंग स्टेशन रोड, कानपुर बाईपास से चाँद खाँ, खुशहाल उर्फ विक्की रजक, नसीम खाँ और जगमोहन अहिरवार को पकड़ा गया। इनके पास से लूट के 7,780 रुपये, 12 बोर तमंचा व कारतूस, 4 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त ऑटो UP-93 ET-3469 और बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर बरामद हुई। धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट बढ़ाकर सभी को न्यायालय में पेश किया गया।

Current Media