Breaking News

अतीक़ अहमद के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

झांसी । राशिद पठान। पूर्व सांसद अतीक़ अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को झांसी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक़, यह हादसा कानपुर-झांसी हाइवे पर झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुआ।
हादसे में एक और शख्स की भी मौत हुई है और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.झांसी के पूंछ थाना प्रभारी ने बताया, इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार एक तरफ़ बाइक और दूसरी तरफ़ जानवर आ गया, बाइक सवार को बचाने के लिए गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी पर आर्मी लिखा है। जिस समय कार डिवाइडर से टकराई उस समय कार काफी स्पीड में थी। झांसी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार के अनुससार सड़क हादसे में अबान अहमद नाम के युवक की मौत हुई है, जिसे अतीक़ अहमद का बेटा बताया जा रहा है। ये जेल में बंद भाई से मिलने झांसी जा रहे थे, इनके नाम से जेल में पर्ची कटी है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

प्रिंट स्टार प्रतियोगिता का हुआ समापन

लखनऊ । माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को नार्थ रिजनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रिंटिंग …