Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

बस्ती जिला महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड बंद होने से गर्भवती महिलाएं परेशान

बस्ती। वकील अहमद। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वस्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के प्रयास में लगातार लगे हुए हैं वहीं कुछ अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लगातार स्वस्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है जिस कारण मरीज़ दर बदर भटकने पर मजबूर हैं । बस्ती जिला महिला चिकित्सालय में घोर लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। ज़िला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर पिछले कई हफ्तो से नहीं हैं जिसके कारण गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह से लंबी लाइनों में खड़ी गर्भवती महिलाएं घंटों इंतजार करने के बाद बिना अल्ट्रासाउंड के ही वापस लौटने को मजबूर हैं। कई महिलाएं दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आती हैं, लेकिन डॉक्टर न होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अस्पताल प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। समय पर अल्ट्रासाउंड न होने से गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है।
पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए जिससे महिला मरीज़ों को सुविधा मिल सके ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

जनेश्वर मिश्र जी की जयंती समाजवादी पार्टी ने उत्साह के साथ मनायी

लखनऊ। समाजवादी चिंतक श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय समेत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *