Breaking News

मंदिर की जमीन पर स्टे के बावजूद निर्माण का आरोप

झांसी । राशिद पठान । झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में पत्थरगढ़ी के बाद भी जमीन पर कथित कब्जा न छोड़ने और न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सतीश पुरी निवासी नदीपार कटरा, ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, मौजा मऊ, तहसील मऊरानीपुर स्थित भूमि की हदबंदी का आदेश पूर्व में जारी हुआ था और पत्थरगढ़ी भी कराई जा चुकी है। आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षी द्वारा उक्त भूमि पर कब्जा नहीं छोड़ा जा रहा है।
पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में वह पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को कई प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन अभी तक पत्थरगढ़ी वाले रकबे को कथित कब्जे से मुक्त नहीं कराया गया।
पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मौके पर निर्माण कार्य तत्काल बंद कराया जाए, पत्थरगढ़ी के बावजूद किए गए कथित कब्जे को हटवाया जाए और न्यायालय के स्थगन आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की गई है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झाँसी में फर्जी कंपनी का बड़ा खेल बेनकाब, नौकरी के नाम पर 50 लोगों को बनाया बंधक

झाँसी। राशिद पठान। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झाँसी साइबर …