Breaking News

दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर। मुबारक अली । उत्तर प्रदेश दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने वर्षों से लंबित विभिन्न मांगों के निस्तारण को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित कराया है। संघ के पदाधिकारियों ने विधायक एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को रविवार को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी मांगें पहुंचाने का आग्रह किया।
संघ के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष अनिल कुमार और कार्यवाहक उपाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि संघ की बैठकों में न्यायालय कर्मचारियों से जुड़े लंबित विषयों पर चर्चा के बाद शासन के समक्ष छह प्रमुख मांगें रखी गई हैं।
इनमें एफटीसी एवं स्पेशल न्यायालयों के कर्मचारियों के वेतन में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत वृद्धि और सेवा नियमावलीकरण, पेड-अप्रेंटिस कर्मचारियों को कनिष्ठ सहायक पदों पर समायोजित करने के लिए नियमावली में संशोधन तथा पदोन्नति की सेवा शर्तों में शिथिलीकरण शामिल है।
इसके अलावा जनपद न्यायालयों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का लुप्त पद पुनः सृजित करने, ग्रेड वेतन 4600 वाले लिपिकीय पदों को राजपत्रित दर्जा देने तथा न्यायालय कर्मचारियों के मकान किराया भत्ते का पुनरीक्षण करने की मांग की गई है।
संघ ने लिपिकवर्गीय कार्मिकों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक किए जाने, पदोन्नति के लिए अतिरिक्त पद सृजित करने तथा वशान लेखन के लिए नियमित पद सृजित करने सहित अन्य मांगें भी उठाई हैं।
संघ ने मांगों के निस्तारण के लिए चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। 2 अक्टूबर को प्रत्येक जनपद में तिरंगा यात्रा, 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एवं उच्च न्यायालय को पत्र भेजकर लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय की मांग तथा 25 अक्टूबर को लखनऊ में सत्याग्रह करने की चेतावनी दी गई है।
संघ पदाधिकारियों ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए कर्मचारियों के हित में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की अपील की है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं मानती- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *