Breaking News

“लेंखपाल का शव सरकारी आवास से बरामद”

शाहजहांपुर। अभिनय गुप्ता । यूपी के शाहजहांपुर जिले में उस समय सनसनी फैल गयी जब एक लेखपाल का शव सरकारी आवाज से बरामद हुआ है पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी दी है।
एसपी (ग्रामीण) मनोज कुमार अवस्थी ने रविवार को करंट मीडिया को बताया कि थाना मिर्जापुर अंतर्गत तहसील कलान के बने सरकारी आवास में लेखपाल पीयूष यादव 33 का शव शनिवार देर रात बरामद हुआ है उन्होंने बताया कि कमरे में लेखपाल का शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।

उन्होंने बताया कि मृतक लेखपाल पीयूष यादव हरदोई जिले के बिलग्राम थाना अंतर्गत पचनेरा गांव का रहने वाला है।

अवस्थी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है वही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की मौत का कारण स्पस्ट होगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

जनसुनवाई में आईपीएल देख रहे खुटार एसएचओ लाइन हाजिर

शाहजहाँपुर। मुबारक अली । जनपद शाहजहाँपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बड़ी लापरवाही सामने …