Breaking News

“अगर 300 पार है तो वो जनता का वोट नहीं- दिग्विजय सिंह”

नई दिल्ली । इवीएम को लेकर लगातार मोर्चा खोलने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एग्जिट पोल पर बयान दिया है । दिग्विजय सिंह ने एग्जिट पोल्स में बीजेपी की जीत के अनुमान पर सोमवार को प्रतिक्रिया दी है।
दिग्विजय सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बीजेपी के बारे में कहा, ‘‘जनता का वोट अगर पड़ा है तो इनको बहुमत नहीं मिल रहा है.‘‘।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 295 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। दिग्विजय सिंह बीजेपी के बहुमत का आंकड़ा पार करने के अनुमानों पर बोले, ‘‘अगर 300 पार है तो वो जनता का वोट नहीं है, वो ईवीएम का वोट है.‘‘। एक जून की शाम टीवी चैनलों के ज्यादातर एग्जिट पोल्स में बीजेपी के जीतने का अनुमान जताया गया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शान्ति वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुॅचना शुरु

इस्लामाबाद । जिस शान्तिवार्ता पर पूरी दुनिया की नज़र है वह अब कुछ ही समय …