Breaking News

महबूबा मुफ़्ती ग़म में एक दिन नहीं करेंगी चुनाव प्रचार

श्रीनगर । पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने हिज़्बुल्लाह के नेता हसन नसरुल्लाह के मारे जाने पर दुख जताते हुए एक दिन के लिए चुनावी प्रचार न करने की बात कही है।
महबूबा मुफ़्ती ने एक ट्वीट में लिखा, मैं लेबनान और ग़ज़ा के शहीदों, ख़ासतौर पर हसन नसरल्लाह के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कल अपना चुनावी प्रचार रद्द कर रही हूं। इस दुख और प्रतिरोध की घड़ी में हम फ़लस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं।
इसराइली सेना ने ये दावा किया कि हिज़्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह को हवाई हमले में मार दिया गया है। कुछ घंटे बाद हिज़्बुल्लाह ने ये दावा माना और इसराइल के खि़लाफ़ अपनी जंग जारी रखने की भी बात कही।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …