Breaking News

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस रवाना

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए रूस के कज़ान रवाना हो गए है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है। ब्रिक्स का यह 16 वाँ समिट है।
उन्होंने अपने पोस्ट में भारत के लिए बिक्स के महत्व का भी ज़िक्र किया है और कहा है कि वो इस समिट में कई व्यापक मुद्दों पर चर्चा करने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि वो इस समिट के दौरान कई नेताओं से मुलाक़ात भी करेंगे ।

मोदी इससे पहले 8-9 जुलाई को रूस गए थे। यानी इस साल पीएम मोदी का यह दूसरा रूस दौरा है। ब्रिक्स विकासशील अर्थव्यवस्था वाले देशों का गुट है। ब्रिक्स में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका शामिल हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बिजली-पानी संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल

झांसी। राशिद पठान। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में …