मनमोहन सिंह का निगमबोध पर अंतिम संस्कार करवाना अपमान- राहुल गांधी

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि दिल्ली के निगम बोध घाट पर कराने की आलोचना की है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है। एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं।
उन्होंने लिखा है,आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए।
राहुल गांधी ने लिखा, मनमोहन सिंह हमारे सर्वाेच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं. सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था। कांग्रेस ने मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसी जगह कराने की मांग की थी, जहां उनका स्मारक बनाया जाए।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *