Breaking News

चोरी के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया ओप्पो मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 16 जून को मोहल्ला दिलाजाक निवासी मो. मुईद खां की तहरीर पर इरफान पुत्र शब्बन के खिलाफ मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।
मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस ने 17 जून की रात ग्वालटोली चौराहे से आरोपी इरफान (20 वर्ष) निवासी गदियाना चुंगी, हाथीथान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी आयुध अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक लक्ष्मण चन्द तथा कांस्टेबल उज्जवल चौधरी शामिल रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोटरसाइकिल से टकराया लोडर चार लोग घायल

जालौन। मुनव्वर अली। जनपद जालौन में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, लोडर और मोटरसाइकिल …