Breaking News

शादी के साथ बंदूक लाइसेंस की मांग लेकर फरियादी पहुंचा डीएम के पास

ललितपुर । सूरज राजपूत । उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी है। यहां थाना वानपुर क्षेत्र की कैलगवा चौकी अंतर्गत ग्राम हीरानगर मजरा म्याऊं निवासी हरि सिंह नामक युवक अपनी अनोखी फरियाद लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया।
युवक ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई है, जिसके बाद वह अकेला जीवन व्यतीत कर रहा है। हरि सिंह ने प्रशासन से मांग की कि उसकी दोबारा शादी कराई जाए ताकि उसे जीवनसाथी मिल सके और उसका घर-परिवार फिर से बस सके।
हैरानी की बात यह रही कि युवक ने केवल शादी कराने की मांग ही नहीं की, बल्कि जानमाल की सुरक्षा का हवाला देते हुए प्रशासन से बंदूक का लाइसेंस दिलाने की भी गुहार लगा दी। युवक का कहना है कि उसे अपनी सुरक्षा की चिंता है, इसलिए उसे हथियार लाइसेंस उपलब्ध कराया जाए।
डीएम कार्यालय में पहुंची यह अर्जी अब चर्चा का विषय बन गई है। लोग इसे एक अनोखी और दुर्लभ मांग के रूप में देख रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से इस आवेदन पर क्या कार्रवाई होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन युवक की यह फरियाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।
फिलहाल ललितपुर में एक ही सवाल चर्चा में है क्या प्रशासन युवक की शादी कराएगा और क्या उसे बंदूक का लाइसेंस मिल पाएगा

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोटरसाइकिल से टकराया लोडर चार लोग घायल

जालौन। मुनव्वर अली। जनपद जालौन में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, लोडर और मोटरसाइकिल …