झाँसी। राशिद पठान। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाँसी के तत्वावधान में चल रहे समर एकेडमिक इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत एलएलबी एवं एलएलएम के छात्र-छात्राओं को न्यायिक, प्रशासनिक एवं सुधारात्मक विधिक व्यवस्थाओं का व्यावहारिक अनुभव कराया गया।

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती कमलेश कच्छल के संरक्षण एवं प्रेरणा तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती ईशा त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में इंटर्न्स को चार अलग-अलग बैचों में विभाजित कर विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कराया गया
एक बैच ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालयों में पहुंचकर न्यायालय की कार्यप्रणाली, मुकदमों की प्रक्रिया, रिमांड, जमानत प्रार्थना पत्र एवं गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया को करीब से समझा
दूसरे बैच को जिला कारागार झाँसी का भ्रमण कराया गया, जहां छात्रों को बंदियों के अधिकार, जेल व्यवस्था, विधिक सहायता एवं सुधारात्मक प्रणाली की जानकारी दी गई।
Current Media 