Breaking News

“सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूर सुरक्षित बाहर निकाले गए” -उत्तराखंड सरकार

देहरादून । तारिक खान। पिछले 17 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूर आखिरकार संुरग से बाहर आ गये उनके परिवारों में हर्ष की लहर दौड़़ गई । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह उनके स्वागत के लिए मौके पर मौजूद थे । श्रमिकों के गले में फूल की माला पहना कर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा था । मज़दूरों के निकाले जाने के बाद सुरंग के नजदीकी गांव में जश्न का माहौल दिखा । गाॅव वालों ने आतिशबाजी करते हुए खुशी मनाई और आसपास के लोग जश्न में मिठाइयां भी बांट रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1729524644628300172?t=sKguNoSrmyoVT4GHzu_xTg&s=19

सुरंग से बाहर निकाले जाने के बाद मजदूरों को सुरंग के पास बनाए गए अस्थाई अस्पताल ले जाया गया है जहां उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की जांच – परख की जाएगी.सुरंग से बाहर निकाले जाने के बाद मजदूरों को सुरंग के पास बनाए गए अस्थाई अस्पताल ले जाया गया है जहां उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की जांच – परख की जाएगी।

https://twitter.com/narendramodi/status/1729521654584479876?t=gdC-rDEd-wuiNUz8Ny6MhQ&s=19

17 दिनों के बाद लगातार प्रयासों से यह संभव हो सका कि सभी मज़दूरों को सकुशल निकाला जा सका जिसमें बहुत सी बाधाएं भी आई लेकिन अन्त में सफलता हासिल हो गई ।

 

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …