Breaking News

पशु आरोग्य मेले की हुई शुरुआत

करंट मीडिया
मलिहाबाद। शहज़ाद अहमद खान । पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डलस्तरीय पशु आरोग्य मेला/शिविर का शुभारम्भ विधायक जयदेवी कौशल के एवं ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा ने फीता व गौ पूजन कर किया। पशुपालकों के जानवरों का पंजीकरण कर मेले में उनका उपचार किया गया।

ग्राम पंचायत महमूदनगर स्थित खेल मैदान में शनिवार को पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल स्तरीय पशु आरोग्य मेला/शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ विधायक जयदेवी कौशल एवं ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा ने फीता काट व गौपूजन कर किया। इस अवसर पर विधायक जयदेवी कौशल ने पशुपालकों को संबोधित करते हुऐ कहा कि सरकार अनेको योजनाएं चला रही है। जिसका पशुपालक लाभ ले सकते है। ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा ने कहा पशुपालकों के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रही है। पशुपालको को अपने पशुओं की टैगिंग कराने के साथ बीमा अवश्य कराना चाहिए। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय में बढ़ोत्तरी करना चाहिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सर्वेश रावत, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष (प्र) अखिलेश उर्फ अंजू सिंह, जितेन्द्र गौतम, प्रमोद पाठक, जिला कृषि अधिकारी तेजबहादुर सिंह, एडीओ आइएसबी कृष्ण कुमार, सहायक विकास अधिकारी कृषि मानवेन्द्र सिंह, सचिव संदीप कश्यप, आशीष शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …