Breaking News

“सिलेंडर वाले लोग सरेंडर हो गये हैं – अखिलेश यादव”

अमेठी । इण्डिया गठबंधन की संयुक्त रैली में बोलते हुए सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने सेवा संकल्प सभा में अभिवादन करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं नंद बाबा के स्थान को नमन करता हूं, इस प्रसिद्ध स्थल नंद बाबा के धाम से आज ये तय हो गया है कि यह चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहा है, अमेठी की जनता ने जो यहां से कांग्रेस प्रत्याशी हैं उनको जनता ने जिताने को ठान लिया है, किशोरी लाल शर्मा जी ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्होंने पूरा जीवन आपको अपनेपन के साथ बिताया है, जो विनय पूर्ण रूप से आपके प्रत्याशी बने हैं,और दूसरी तरफ घमंडी, धमकाने वाले, 13 रूपए किलो मीठी चीनी में कड़वापन मिला दिया है। अब सिलेंडर वाले लोग सरेंडर हो गये है।
अखिलेश यादव ने कहा कि ये वो बीजेपी के लोग हैं जिन्होंने सड़कों में कीले लगवा दी थी, किसानों पर काले कानून थोपना चाहते थे, अभी थोप नहीं पाए लेकिन वह मौका पाते ही फिर काले कानून थोपने की कोशिश करेंगे, अब यह गठबंधन एक और एक ग्यारह हो गए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो रुझान आ रहे हैं, देश की जनता ने जो तय कर दिया है कि भाजपा चार चरणों में चारों खाने चित्त हो गई, अब 400 सीटों की बात नहीं करते।
अखिलेश यादव ने कहा यह संविधान बदलने की नियत बना चुके हैं, यह संविधान को समाप्त करके दलितों पिछड़ों के हाथ और अधिकार को समाप्त करना चाहते हैं, इस बार का चुनाव बिल्कुल अलग है जमकर वोट करना, बूथ पर जरूर जाना , 20 मई को किशोरी लाल जी को जीता देना।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …