Breaking News

त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने पैदल मार्च के ज़रिये कानून व्यवस्था का जायज़ा लिया

शाहजहांपुर। मो0आफाक। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर मजिस्ट्रेट पर्वेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शहर तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ महाशिवरात्रि, होली सहित अन्य त्योहारों के दृष्टिगत शहर में निकाले जाने वाले बड़े लाट साहब जुलूस के मार्ग पर पैदल मार्च कर निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चार खंबा से केरूगंज होते हुए छः कुआं से अंटा चौराहा तक पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने रास्ते पर अतिक्रमण एवं अनावश्यक लगे होर्डिंग्स हटाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से वार्ता कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …