Breaking News

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया

एजेंसी । टोरंटो स्टेडियम में शनिवार रात को खेले गए मुक़ाबले में जर्मन टीम ने डेनिज़ उंडाव के दो गोलों की बदौलत जीत हासिल कर ली। मुक़ाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने अच्छा खेला और एक-दूसरे को टक्कर देती रहीं। मैच का पहला गोल 30वें मिनट में आया. आइवरी कोस्ट की ओर से फ़्रैंक केसी ने गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद जर्मनी ने एक के बाद एक प्रयास किए, लेकिन हाफ़-टाइम तक स्कोर 1-0 ही रहा।


मैच में लंबे समय तक पिछड़ने के बाद जर्मनी के डेनिज़ उंडाव ने 68वें मिनट में एक गोल करते हुए स्कोर बराबरी पर ला दिया। इसके बाद जब मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था तो जर्मनी के डेनिज़ उंडाव ने 90 मिनट के बाद दिए गए एक्सट्रा चार मिनट में एक और गोल कर दिया। यह जर्मनी के लिए मैच विनिंग गोल साबित हुआ। इसके बाद आइवरी कोस्ट वापसी नहीं कर सकी. इस जीत के साथ जर्मनी ने नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोटरसाइकिल से टकराया लोडर चार लोग घायल

जालौन। मुनव्वर अली। जनपद जालौन में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, लोडर और मोटरसाइकिल …