Breaking News

70 की उम्र में 50 जैसा स्वस्थ रहना है तो योगा करो – पीएम

कोलकता । योगा स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रुरी है । 21 जून को योगा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता की रेड रोड से 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। यहां पर उन्होंने हज़ारों लोगों के साथ योग किया। पीएम मोदी ने कहा कि योग हमारे शरीर को फ़्लेक्सिबल बनाने में मदद करता है और हमारे एनर्जी लेवल को हाई रखता है।


योग कार्यक्रम के पहले पीएम ने अपने संबोधन में कहा, योग इंसान को लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि 40 साल की उम्र में हम 20 साल की उम्र से भी ज़्यादा फ़्लेक्सिबल हों। 50 साल की उम्र में हम 30 साल की उम्र से भी ज़्यादा ऊर्जावान हों, 70 की उम्र में 50 जैसा स्वस्थ रहें।
पीएम मोदी ने कहा, नियमित योग करने से हमें अपने शरीर और मन को समझते रहने की आदत पड़ती है. जितना हम अपने बारे में जानते हैं, उतना ही हम ख़ुद को अच्छे से संभाल पाते हैं. इसी वजह से ‘स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग’ का यह विषय हर उम्र के लोगों के लिए है, सिर्फ़ बुज़ुर्गों के लिए नहीं। पीएम मोदी के अलावा, केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने भी देश के अलग-अलग शहरों में योग अभ्यास किया है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सीएम योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

ललितपुर। सूरज राजपूत । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ललितपुर दौरे के दौरान तुवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *