Breaking News

ईरान-अमेरिका की बातचीत में शहबाज़ शरीफ़ भी होंगे शामिल

स्विट्ज़रलैंड । तरह तरह की ख़बरों के बीच अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्ज़रलैंड में आज सीधी बातचीत शुरू होने वाली है, इसमें मध्यस्थ के तौर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और फ़ील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर भी हिस्सा लेंगे। पहले आशंक जताई जा रही थी कि पाकिस्तान की तरफ कोई शामिल नहीं होगा ।


अब शहबाज़ शरीफ़ के दफ़्तर ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान ने पूरे युद्ध के दौरान मध्यस्थ की भूमिका निभाई है और पहले भी अमेरिका-ईरान की बातचीत की मेज़बानी की थी।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में शनिवार देर रात को जानकारी देते हुए लिखा, प्रधानमंत्री मोहम्मद शहबाज़ शरीफ़ और सेना प्रमुख फ़ील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर इन वार्ताओं में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद से स्विट्ज़रलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भी बातचीत के लिए शनिवार देर रात को वॉशिंगटन से स्विट्ज़रलैंड रवाना हो चुके हैं। वहीं, ईरान की ओर से संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ और विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची पहले ही स्विट्ज़रलैंड पहुंच चुके हैं। इस हफ़्ते की शुरुआत में ही अमेरिका और ईरान के राष्ट्रपतियों ने एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें समेत सभी मोर्चों पर युद्ध को ख़त्म करना है। इसमें अगले 60 दिनों में अंतिम समझौते तक पहुंचने की बात कही गई है। इसराईल द्वारा लेबनान पर लगातार हमलों की वजह से यह समझौता खतरे में पड़ सकता है ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोटरसाइकिल से टकराया लोडर चार लोग घायल

जालौन। मुनव्वर अली। जनपद जालौन में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, लोडर और मोटरसाइकिल …