Breaking News

राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों की ‘हर घर तिरंगा‘ रैली को किया रवाना

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। ध्वजारोहण के पश्चात राज्यपाल जी ने ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियोंध्कर्मचारियों एवं सम्मानित अतिथियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई और सबने विकसित भारत के निर्माण, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व, राष्ट्र उत्थान, देश की एकता के प्रति तत्परता, राष्ट्र के प्रति कर्तव्य एवं दायित्वों का पालन, राष्ट्र रक्षा,सम्मान और प्रगति के लिए समर्पण की शपथ ली।

इस अवसर पर राज्यपाल जी ने राजभवन परिसर स्थित ‘नक्षत्र वाटिका‘ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से चंदन के पौधों की अमृत वाटिका स्थापित की। वाटिका में राज्यपाल जी के साथ अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे, मुख्य महाप्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, लखनऊ मण्डल, लखनऊ श्री शरद एस. चांडक, बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगणों ने चंदन 25 पौधों का रोपण किया। राज्यपाल जी ने बैंक अधिकारियों को इन पौधों की समुचित देख-देख के लिए भी प्रेरित किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजभवन में जारी कार्यक्रमों के क्रम में राज्यपाल जी ने ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली को झण्डा दिखाकर रवाना किया। रैली में राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी, राजभवन में अध्यासित परिवारों के सदस्यों ने हाथ में तिरंगा लेकर देश प्रेम के जोश और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। यह रैली राजभवन से होते हुए परिवर्तन चैक, नूरमंजिल, रॉयल होटल चैराहे से होकर राजभवन आकर सम्पन्न हुई।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अच्छा मुसलमान ही नहीं, अच्छा नागरिक बनाना भी मकसद- मौलाना काब रशीदी

लखनऊ। करंट मीडिया । बदलते दौर के साथ मदरसों में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और …