Breaking News

30 सितम्बर तक रोज़ाना खुला रहेगा हज कार्यालय-सचिव हज कमेटी

लखनऊ। हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई ने हज-2025 के लिए ऑनलाइन हज अवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितम्बर, 2024 से बढ़ाकर 30 सितम्बर, 2024 कर दी है। इच्छुक हज आवेदक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन हज आवेदन कर सकते हैं। जिनका पासपोर्ट 30 सितम्बर, 2024 को या उससे पूर्व जारी हुआ हो व उसकी वैधता 15 जनवरी, 2026 तक हो, ऐसे आवेदक हज केक लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी सचिव/कार्यपालक अधिकारी श्री एस0पी0 तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि अवकाश के दिनों में भी कार्यालय ऑनलाइन आवेदन भरे जाने हेतु खुला रहेगा। इच्छुक आवेदकों को आवेदन हेतु निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक जिलों में ई-सुविधा केन्द्र कार्यरत हैं। इसके अलावा हज समिति मुख्यालय हज हाउस लखनऊ पर भी प्रत्येक दिवस में कार्यालय अवधि में हज आवेदन ऑनलाइन भरने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कार छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में किया सफर

झांसी। राशिद पठान। शनिवार को गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कार छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में …