Breaking News

“मौलाना खालिद रशीद को सम्मानित किया गया “

लखनऊ। वहीद बिरयानी की तरफ से इमामे ईद गाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली को सम्मानित किया गया । मौलाना खालिद रशीद अपने साथियों के साथ पहुंचे जहॉं अब्दुल अहद ने गर्म जोशी से मौलाना और उन के साथियों का इस्तिक़बाल किया। सय्यद जलालुद्दीन ने मौलाना का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अब्दुल अहद की कोशिश ऐसे बाबरकत लोगों को बुलाने की जारी रहती है। मौलाना खालिद रशीद ने सभी मेज़बानों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा इन के नाना जिन्हें हम वहीद के नाम से जानते हैं उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि हमारा सिलसिला अंग्रेज़ों से नहीं मुग़लों से आज तक चला आ रहा है। यह उनकी ईमानदारियों का नतीजा है जो आज वहीद के नाम से कई रेस्टुरेंट देखे जा रहे हैं। शहर ही नहीं हिन्दोस्तान की मारूफ शख्सियात यहाँ आते रहे हैं। उस में से आज में भी एक हूँ। इस दावत में मुख्य रूप से अफ़ज़ाल, शराब बंदी संघर्ष समिति के रास्ट्रीय अध्यक्ष मुर्तुज़ा अली, इरशाद अहमद सिद्दीक़ी, मो० आलम, सय्यद जलालुद्दीन, फैसल, मो० वक़ार, शीरु भाई, गुफरान रफ़ी अंसारी, मो० अदनान, मो० आरिफ अली , जावेद , सभी मौजूद साथियों ने शाल और गुलदस्ता देकर खैर मक़दम किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …