Breaking News

राहुल गाँधी के मिशन जितनी आबादी, उतना हक़ को लेकर कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग और एससी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में देश के इतिहास में दलित,पिछड़े और वँचित तबकों के लिए आरक्षण की नींव रखने वाले महापुरुष राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती आरक्षण दिवस ‘जितनी आबादी, उतना हक़‘ मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिन्द ने कहा कि जिस तरह शाहूजी महाराज ने समाज में मौजूद जाति-पाति,ऊँच -नींच,पाखंड -अंधविश्वास और महिला शोषण को महसूस कर उनके लिए न्याय,शिक्षा और भागीदारी पर ऐतिहासिक कार्य किया। उसी तरह आज कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ,पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी , कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी भी आज देश में सभी वर्गों को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी दिलाने की मांग लगातार कर रहे हैं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बीजेपी की सरकार द्वारा देश की संस्थाओं के माध्यम से हमें मानसिक और आर्थिक गुलाम बनाने की नीतियों को समय समय पर पहचान कर उसके खिलाफ आवाज उठाना पड़ेगा।
अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने देश में धार्मिक नफ़रत और लूट को उजागर करते हुए आरएसएस बीजेपी को चेताया कि राम मंदिर में हुए चढ़ावा लूट की वजह से जनता में आक्रोश है और आगामी 2027 विधानसभा में जनता भगवान के घर में डकैती के पाप के लिए आरएसएस बीजेपी को सबक सिखाएगी।
विधायक वीरेंद्र चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आरएसएस बीजेपी सरकार जातिगत जनगणना का कार्य समय से पूरा कर आबादी के अनुपात में आरक्षण का काम आगे बढ़ाए। ताकि देश की सभी संस्थाओं में सभी वर्गों को आबादी के अनुपात में नौकरी और सभी संसाधनों में हिस्सेदारी तय हो सके। तभी देश का विकास संभव है।

सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने कहा कि आरएसएस बीजेपी के साथ गठबंधन में काम कर रहे ओबीसी के नेता समाज को गिरवी रखकर पद और पैसे कमा रहे हैं और समाज के हक़ अधिकार जड़ से खत्म करने में आरएसएस बीजेपी की मदद कर रहे हैं।
पूर्व सांसद रवि वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि शाहूजी महाराज एक राजा होते हुए भी पिछड़े,दलित और वँचित समाज को सामाजिक न्याय,शिक्षा सशक्तिकरण और आरक्षण की नींव रखकर सही मायने में लोकतंत्र को मज़बूत किया और इन्हीं समाज से नेता तैयार करने में भी पूरा सहयोग किया।

उत्तर प्रदेश ओबीसी अध्यक्ष मनोज यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय इतिहास में शाहूजी महाराज एकलौते राजा हुए जो लोकतंत्र चाहते थे।
एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष और बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि आरएसएस बीजेपी के तानाशाही वाले अडानी राज को हटाने के लिए देश में राहुल गाँधी ही वह नेता हैं जो शाहूजी महाराज की तरह पुनः देश में पिछड़े दलित और वँचित वर्गों को न्याय देने के लिए संविधान और लोकतंत्र मज़बूत करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल,पूर्व मंत्री मसूद,पूर्व बिधायक छोटेलाल गंगवार,पूर्व विधायक इंदल रावत,पूर्व बिधायक मंत्री के. के.गौतम,कुमुद गंगवार,पूर्व बिधायक भगवती चौधरी,सदल प्रसाद पूर्व बिधायक पूर्व मंत्री, सचिन रावत प्रवक्ता, प्रदेश सचिव आदर्श पटेल, प्रतिभा अटल पाल,किशुन पटेल,एच. एल. दुशाद,विद्या गौतम,कैलाश चौहान,सुनील वर्मा,ओमवीर यादव,अभिषेक यादव,पूर्वी वर्मा,जितेंद्र पटेल,राहुल राय प्रजापति,डॉ.राज कुमार मौर्या,अशोक विश्वकर्मा,संयोगिता वर्मा,संकल्प पटेल,सूर्यकेश विश्वकर्मा, राम कुमार लोधी आदि उपस्थित रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा नाजिया इलाही खान के विरुद्ध जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया

लखनऊ। शराफत अली। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैफ खान के नेतृत्व में आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *