लखनऊ। शराफत अली। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैफ खान के नेतृत्व में आज संगठन के पदाधिकारियों ने लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नाजिया इलाही खान द्वारा हजरत मोहम्मद साहब ﷺ की शान में की गई कथित गुस्ताखी के विरोध में दिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कैफ खान ने बताया कि नाजिया इलाही खान द्वारा सार्वजनिक मंच पर हजरत मोहम्मद साहब ﷺ के संबंध में आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी की गई है, जिससे करोड़ों मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन ऐसी किसी भी बयानबाजी की कड़ी निंदा करता है जो समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करे।
ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से निम्नलिखित मांग की गई-
’नाजिया इलाही खान के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ऽ भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म के पूज्य महापुरुषों पर अमर्यादित टिप्पणी न करे, इसके लिए प्रशासन सख्त निर्देश जारी करे। ऽ सोशल मीडिया एवं अन्य प्लेटफॉर्म पर ऐसे भड़काऊ बयानों की निगरानी कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Current Media