शाहजहाँपुर। मो0आफाक। जनपद शाहजहॉपुर के रोजा थाना क्षेत्र के हरदोई रोड पर स्कूल के छात्र अंश को रोड पार करते समय तेज रफ्तार मिल्कवैन गाडी की जोरदार टक्कर से छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत । स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्र अंश अपने घर लौका विहार कालोनी लौट रहा था । हादसे में संजय विद्या मंदिर (संजय इंटर कॉलेज) के छात्र अंश त्रिवेदी की मौत हो गई।
अंश परिवार का इकलौता बेटा था और दो साल पहले ही उसके पिता का भी निधन हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वह सड़क पार कर रहे थे, तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे अंश की मौत हो गयी । दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसका पीछा किया और रेती के पास ग्रीन वैली स्कूल के पास पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची रोजा थाना पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकअप गाड़ी कब्जे में ले ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । हादसे की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में मातम पसरा है और विद्यालय में भी शोक की लहर दौड़ गई।

Current Media