Breaking News

नई पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करना अकादमी का उद्देश्य- डॉ. हाशमी

लखनऊ। मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के शहीदों को भव्य श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कारगिल के शहीदों की स्मृति में ड्राइंग प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की ।
अकादमी के महासचिव डॉ. अब्दुल क़ुद्दूस हाशमी ने अपने संबोधन में कहा कि अकादमी का मूल उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भारतीय संविधान के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें हमारे वीर सैनिकों के अद्वितीय बलिदान, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय हित को सदैव सर्वाेपरि रखें और सैनिकों के जीवन से अनुशासन, त्याग और जिम्मेदारी का पाठ सीखें।
मुख्य अतिथि, पूर्व संयुक्त आयुक्त मदन वर्मा ने कहा कि देश की रक्षा केवल सैनिकों की ही नहीं बल्कि हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से मजबूत बनने तथा देशसेवा के लिए सदैव तैयार रहने की प्रेरणा दी।
पूर्व डी पी ओ श्रीमती मंजू वर्मा ने कहा कि देशभक्ति की भावना बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए, क्योंकि कारगिल के शहीदों का जीवन साहस, बलिदान और राष्ट्रीय हित को सर्वाेपरि रखने का संदेश देता है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने तिरंगा, कारगिल के शहीदों और भारतीय सेना के शौर्य पर आधारित आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने अत्यंत सराहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के संरक्षण का संकल्प दोहराया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सरकार नहीं चाहती कि शिक्षण संस्थान आगे बढ़ें, लोग पढ़े-लिखे- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की अध्यक्षता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश …