Breaking News

सीएम के दौरे से पहले हाई अलर्ट पर पुलिस

ललितपुर। सूरज राजपूत। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारीगणों की विस्तृत ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायज़ा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
ब्रीफिंग के दौरान वीआईपी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े तमाम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को पूरी मुस्तैदी तथा पेशेवराना अंदाज़ में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।

जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कहा कि शासन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सुरक्षा के मद्देनज़र चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल से लेकर आवागमन मार्गों तक व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए जा रहे हैं, ताकि दौरा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लघु पशुपालन से ग्रामीण रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसानों की आय में होगा इजाफा- धर्मपाल सिंह

लखनऊ। प्रदेश में लघु पशुपालन क्षेत्र जैसे भेड़, बकरी एवं सूकर पालन को वैज्ञानिक, संगठित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *