Breaking News

हाईवे पर अफीम की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 389 ग्राम अफीम बरामद

शाहजहाँपुर। मो0आफाक । अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तिलहर पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 389 ग्राम अवैध अफीम, एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। तिलहर पुलिस हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने अग्रवाल होटल के पास हाईवे पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोक लिया। पूछताछ में उनकी पहचान चंद्रभान (27) पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम कुंडा सहायपुर थाना कादरचौक, जनपद बदायूं तथा सुखवीर (26) पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम किशमी मेहरा थाना मुसाझाग, जनपद बदायूं के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान चंद्रभान के पास से 389 ग्राम अफीम तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि सुखवीर के पास से एक अन्य एंड्रॉयड मोबाइल मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अफीम बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र निवासी मुस्तफा तथा मुनेन्द्र कश्यप से 1.10 लाख रुपये में खरीदी थी। दोनों इसे आगे 1.30 लाख रुपये में बेचने जा रहे थे। सौदा पूरा होने पर 20 हजार रुपये का लाभ दोनों आपस में बराबर बांटने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
जांच के दौरान मुनेन्द्र कश्यप और मुस्तफा के नाम भी प्रकाश में आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। तिलहर थाने में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार तथा कांस्टेबल विरेन्द्र कुमार और अमित कुमार शामिल रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

24 घंटे में सोलर पैनल चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर। मो0आफाक । यूपी थाना मदनापुर पुलिस ने सोलर पैनल चोरी करने वाले गिरोह का …