Breaking News

कांग्रेस में लोगों के जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी

लखनऊ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा तथा जननायक राहुल गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा एवं देश के गरीबों, वंचितो, पिछड़ों, दलितों, तथा अल्पसंख्यकों के हक और हकूक के लिए सड़क से लेकर सदन तक किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर जनपद बलिया से सामाजिक कार्यकर्ता फहद बिन शराफत ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उनके गले में तिरंगा पट्टिका पहनाकर सदस्यता कार्ड देकर उन्हें विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता अलीमुल्लाह ख़ान, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 शहजाद आलम आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हाजी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन hajcommittee.gov.in पर देखें

लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने …