Breaking News

ट्रंप ने अपनी जीत का किया एलान किया

वाशिंग्टन । तारिक खान । जिन चुनाव के नतीजों पर पूरी दुनिया की निगाहें लगी हुई थी । उनका परिणाम अब आ गया । डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करी है । रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में अपने समर्थकों को संबोधित करने के लिए वो पत्नी मेलानिया ट्रंप और कैंपेन स्टाफ के साथ स्टेज पर पहुंचे और अपनी जीत का एलान किया । ट्रंप ने कहा, हम अपने देश को उबारने में मदद करेंगें । ट्रंप ने कहा कि ये अमेरिका के लिए स्वर्ण युग होगा।
ट्रंप ने कहा, ये अमेरिका के लोगों के लिए शानदार जीत है। जो हमें अमेरिका को फिर से महान बनाने में सक्षम बनाएगी।
ट्रंप की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ऐतिहासिक चुनावी जीत के लिए मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को हार्दिक बधाई।
पीएम मोदी ने कहा, आपके पिछले कार्यकाल की सफलताओं की तरह ही, मैं भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं. आइए मिलकर अपने लोगों के कल्याण, वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए काम करें।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …