Breaking News

योगी सरकार आखिर संभल में छिपाना क्या चाहती थी-अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर संभल की घटना में असलियत छिपाने का आरोप लगाया है।
अखिलेश ने कहा, हमारा प्रतिनिधिमंडल जब पहली बार संभल जाकर लोगों से बात करना चाहता था, तब सरकार ने पाबंदी लगा दी। हमारे लोग दिल्ली और लखनऊ से संभल जाने के लिए तैयार हुए तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें नहीं जाने दिया।
उन्होंने कहा, जब दूसरी बार प्रतिनिधिमंडल वहां गया तो उसी शासन प्रशासन ने हमें जाने दिया. तो ये समझ से परे है कि सरकार क्या छुपाना चाहती थी, जिसकी वजह से प्रतिनिधिमंडल को पहली बार वहाँ नहीं जाने दिया गया।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि संभल में कई लोगों के ऊपर झूठे मुकदमे लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि संभल में जो कुछ हुआ है वो सरकार ने अधिकारियों के माध्यम से कराया है।
अखिलेश ने आरोप लगाया कि जो लोग संभल में मारे गए हैं, वो दंगे में नहीं, बल्कि पुलिस की गोली से मारे गए हैं। उन्होंने कहा, जो लोग जेल गए हैं, उनके साथ मारपीट की बात सामने आ रही है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब …