Breaking News

झांसी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत

झांसी । उत्तर प्रदेश में झांसी के सरकारी मेडिकल कॉलेज के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में शुक्रवार को आग लगने से 10 नवजात की मौत हो गई। एसएसपी झांसी सुधा सिंह ने पत्रकारों को बताया कि घटना में घायल 16 नवजात का इलाज किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जांच के लिए कमिश्नर और डीआईजी के नेतृत्व में दो सदस्यीय एक जांच कमेटी बनाई है। अस्पताल में आग की घटनाओं ने हाल के समय में कई नवजात शिशुओं की जान ली है। हर घटना के बाद प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त करने के दावे किये जाते रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के झांसी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत पर बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मयावती ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है। मयावती ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट में लिखा, यूपी, झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत की अति-दुखद घटना से कोहराम व आक्रोश स्वाभाविक है।
“ऐसी घातक लापरवाही के लिए दोषियों को सख़्त क़ानूनी सज़ा ज़रूरी है. ऐसी घटनाओं की भरपाई असंभव है फिर भी सरकार पीड़ित परिवारों की हर प्रकार से मदद जरूर करे। उत्तर प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा मृतकों व घायलों के लिए अलग-अलग सहायता राशि की घोषणा करी है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …